2018 कोटद्वार में सेना में भर्ती हुआ उत्तराखंड का लाल देश के लिए हुआ शहीद – दुखद

0
IMG-20211205-WA0455

2018 कोटद्वार में सेना में भर्ती हुआ उत्तराखंड का लाल देश के लिए हुआ शहीद – दुखद

नागालैंड में हुए आतंकी हमले में पैराशूट रेजीमेंट के 21 वीं बटालियन के जवान गौतम लाल पुत्र रमेश लाल उम्र 24 ग्राम नोली तहसील कीर्तिनगर पट्टी हिंसरिया खाल टिहरी गढ़वाल का रहने वाला था जो शहीद हो गया,

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड को ₹1,475.31 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, अमित शाह और सीएम धामी ने किया 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास।

शहीद गौतम लाल 2018 में कोटद्वार में सेना में भर्ती हुआ था शहीद गौतम लाल सहित 5 भाई व 2 बहिने है और गौतम अपने घर के सबसे छोटा था,ओर गौतम लाल ने इंटर जीजीआईसी हिंसरिया खाल से पास होने के बाद कर्नल अजय कोठियाल के युथ फाउंडेशन में ट्रेनिंग लेकर 2018 में सेना में भर्ती हुआ था,

शहीद गौतम लाल अक्तूबर में छुट्टी घर आया था और एक महीने के छुट्टी काटकर 2 नवम्बर को ड्यूटी पर गया था,ओर 3 तारीख को सुबह गौतम से भाई की फोन से बात हुई थी,

यह भी पढ़ें -  कालाढूंगी को मुख्यमंत्री धामी की छह बड़ी सौगातें, मिनी स्टेडियम और अस्पताल का होगा उच्चीकरण, महिलाओं के लिए 70 नई जिप्सियों को मंजूरी।

ओर आज सुबह उनकी यूनिट से काल आया था कि रात को मुड़भेड़ हुई है जिसमे गौतम लाल शहीद हुआ है उसके बाद कुछ नही कह,

मिली जानकारी पर यह हादसा नागलेण्ड के मौन जिले के तिरु गांव की है बताया जा रहा है कि जवानों के द्वारा उग्रवादियों के खिलाफ अभियान चलाएं हुए थे जिसमें ग्रामीणों के बीच घुसे उग्रवादियों ने जवान को मार डाला , ग्रामीणो के बीच उग्रवादियों की सूचना होने पर जवानों के द्वारा फायरिंग की गई जिसमें 13 लोगों की मौत हुई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page