योग हमें स्वावलंबन की सनातन परंपरा से जोड़ता है: महाराज।

0
IMG-20240621-WA0057
Spread the love

अल्मोड़ा 21जून 2024। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जहां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जनपद पिथौरागढ़ के सुदूरवर्ती क्षेत्र पार्वती कुंड,आदि कैलाश में योगाभ्यास किया तो वहीं दूसरी ओर प्रदेश के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अल्मोड़ा, नगर पालिका के समीप स्थित रामलीला मैदान में योग दिवस के कार्यक्रम में शामिल होकर प्रदेशवासियों को योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए जीवन में योग की महत्वत्ता की जानकारी देने के साथ-साथ स्वंय भी योगाभ्यास किया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार, पांच एन नए चेहरों को मंत्रिमंडलम मिली जगह।

प्रदेश के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अल्मोड़ा, नगर पालिका के समीप स्थित रामलीला मैदान में योग दिवस के कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए कहा कि योग: कर्मसु कौशलम! यानी- कर्मों की कुशलता ही योग है। या यूं कहें, कि योग वह विधा है जो हमारे कर्मों में कुशलता लाता है। हमें आत्मनिर्भर बनाता है। हमारा स्वाभिमान बढ़ाता है। हमें स्वावलंबन की सनातन परंपरा से जोड़ता है।

यह भी पढ़ें -  कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा।

निशीथ सकलानी
मीडिया सलाहकार, श्री सतपाल महाराज जी, माननीय कैबिनेट मंत्री, उत्तराखंड सरकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page