यमकेश्वर किमसार मोटर मार्ग पर भूस्खलन से मलवा आने पर 4 दिन से बंद है सड़क

0
Screenshot_20210831_232348
Spread the love


यमकेश्वर विधानसभा के अंतर्गत पीएमजीएसवाई द्वारा बनी किमसार धारकोट से तिमल्याणि मोटर मार्ग विगत 4 दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते भूस्खलन के कारण मलवा आने से कई जगह अवरुद्ध हो गया है l स्थानीय ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों द्वारा संबंधित विभाग व ठेकेदार से इस संबंध में अवगत कराया गया किसी ने भी ग्रामीणों की सुध नहीं ली और दर्जनों गांव को जोड़ने वाला मोटर मार्ग अभी भी अवरुद्ध है l

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आम जनता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं,उपस्थित अधिकारियों को मौके पर ही समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग अवरुद्ध होने के बाद हमारे द्वारा लगातार पीएमजीएसवाई के कर्मचारियों व संबंधित ठेकेदार से संपर्क किया गया लेकिन उनके द्वारा सभी जेसीबी मशीन में तेल ना होने का बहाना बनाया गया और कभी कहा कि मशीन आ रही है लेकिन 4 दिन से अभी तक मलबा साफ नहीं हुआ है l

यह भी पढ़ें -  माँ वाराही धाम का भव्य पुनर्निर्माण बनेगा आस्था और पर्यटन का नया केंद्र : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

वही उप जिलाधिकारी यमकेश्वर संदीप कुमार का कहना है कि इस संबंध में संबंधित विभाग व संबंधित ठेकेदार को अवगत करा दिया गया है जल्दी समस्या का निराकरण कर सड़क को खोल दिया जाएगा l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page