अभिनेता सोनू सूद के समर्थन में आप ने निकाला मसाल जुलूस।

0
IMG-20210917-WA0241
Spread the love

आम आदमी पार्टी के ब्रांड एंबेसडर बने फिल्म अभिनेता सोनू सूद के समर्थन में आज देहरादून में आम आदमी पार्टी के प्रदेश यूथ विंग ने मशाल झुलूस निकाला।

सोनू सूद के आप पार्टी के ब्रांड एंबेसडर बनने से बौखलाई बीजेपी सरकार ने सोनू सूद पर आयकर के छापे मारी की कार्रवाई की ,जिसका विरोध जताते हुए आज आप पार्टी ने वी सपोर्ट सोनू सूद के नारे लगाते हुए छायादीप सिनेमा हाल से होकर घंटाघर तक ये मशाल जुलूस निकाला।

इस दौरान आप प्रदेश प्रवक्ता योगेन्द्र चौहान ने केन्द्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, केन्द्र की बीजेपी सरकार भेदभाव की राजनीति करती है। आप पार्टी की लोकप्रियता से बीजेपी बौखला गई है। उन्होंने कहा कि, सोनू सूद देश की जनता के सच्चे हितैषी हैं ,जिन्होंने कोरोना जैसी मुश्किल घड़ी में उन सभी जरूरतमंद लोगों को मदद पहुंचाई ,जिनके पास मदद का कोई साधन नहीं था। कई लोगों को उनके घरों तक पहुंचाने का काम किया।

यह भी पढ़ें -  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट सेवा के के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की विशेष पूजा

ऐसे में उन पर आयकर का छापा मरवाना दुर्भाग्यपूर्ण है। इस शर्मनाक हरकत से बीजेपी ने लाखों लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड किया है। उन्होंने कहा कि सोनू सूद ने जनता को निः स्वार्थ भाव से जो सहयोग किया है ,उसे कोई भी देशवासी कभी नहीं भूल सकता।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने जताया जान का खतरा, परिवार के फोन टैपिंग और AI से फर्जी वीडियो बनाने की आशंका।

उन्होंने आगे कहा कि, बीजेपी जनविरोधी सरकार है जिसे जनता की भावनाओं से कोई सरोकार नहीं है। जिस सोनू सूद को पूरा देश उनके द्वारा किए गए कार्यों के लिए उनका धन्यवाद कर रहा है ,उन्हीं पर ऐसे कार्यवाही करवाना बीजेपी के चरित्र को उजागर करता है , ऐसी शर्मनाक हरकत से बीजेपी का असली चेहरा जनता के सामने आ चुका है ।

सोनू सूद ने उत्तराखंड में भी कई लोगों को कोरोना काल के दौरान मदद पहुंचाई ,ऐसे में उन्हें सम्मान देने के बजाए उन पर आयकर के छापे मरवाना ,ये जाहिर करता है कि बीजेपी की नजर में मानवता का कोई मूल्य नहीं है । जनता ऐसे कृत्य के लिए बीजेपी को केन्द्र से लेकर प्रदेश तक कभी माफ नहीं करेगी।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में व्यापारियों के हित में CM धामी का बड़ा ऐलान, 8 महत्वपूर्ण घोषणाओं से व्यापार जगत को मिलेगी राहत।

आप पार्टी ये मांग करती है कि बीजेपी सरकार फौरन उनपर आयकर की कार्यवाही रोकने का काम करे नहीं तो पूरे देश में आप पार्टी सोनू सूद के पक्ष में उतरकर बडा आंदोलन करेगी।

इस मौके पर जोनल प्रभारी विचित्र राज,जिला अध्यक्ष आकाश गौड़, नितिन जोशी, भगवती प्रसाद मनदोली सहित,यूथ विंग के कई आप कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page