राजधानी देहरादून के IRDT हॉल में हुआ मत्स्य पालन का प्रशिक्षण।

0
IMG-20211129-WA0049
Spread the love

देहरादून 29 नवंबर 21। राजधानी के सर्वे चौक स्थित IRDT हॉल में राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम के अंतर्गत प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत एक दिवसीय राज्यस्तरीय जागरूकता एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें -  स्वरोजगार वंदे मातरम प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना पर दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सफल आयोजन।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्य की मत्स्य पालन मंत्री रेखा आर्य ने शिरकत कर मत्स्य पालकों को मत्स्यपालन के लिए जागरूक किया। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने मत्स्य पालकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी मत्स्यपालक बधाई के पात्र है। आप सब ने इतने अच्छे व बड़े स्तर पर मत्स्य पालन करके प्रदेश को मत्स्य पालन में एक पहचान दिलाई है। आशा है कि आप सभी भविष्य में भी ऐसे ही मत्स्य पालन करते रहेंगे और अन्य लोगो को भी प्रेरित करेंगे।

यह भी पढ़ें -  मन की बात के 128वें संस्करण को केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सुना कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने।

शिविर में मत्स्य विभाग के निदेशक एचके पुरोहित,NCDC के क्षेत्रीय प्रबंधक दीपा श्रीवास्तव,वैज्ञानिक आलोक कुमार पांडेय,अन्य अधिकारीगण एवं सम्मानित मत्स्यपालकगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page