स्वरोजगार वंदे मातरम प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना पर दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कार्यक्रम में चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन, स्वयं सहायता समूहों के स्टाल, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

0
Oplus_131072

Oplus_131072

Spread the love

स्वरोजगार वंदे मातरम प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना पर दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कार्यक्रम में चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन, स्वयं सहायता समूहों के स्टाल, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

अल्मोड़ा केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के नैनीताल क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा विकासखंड हवालबाग सभागार में स्वरोजगार वंदे मातरम प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को स्वरोजगार, कौशल विकास और नई शिक्षा नीति की जानकारी देना रहा।

चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्रीमती गंगा बिष्ट, उपाध्यक्ष, राज्य महिला उद्यमिता परिषद एवं राज्य मंत्री (दर्जा प्राप्त), सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग द्वारा किया गया। अपने संबोधन में श्रीमती गंगा बिष्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना और स्वयं सहायता समूह महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने महिलाओं से स्थानीय उत्पादों के उत्पादन एवं विपणन को बढ़ावा देने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में डॉ. डी. एस. पोखरिया ने नई शिक्षा नीति पर विस्तृत व्याख्यान देते हुए कहा कि नई शिक्षा नीति विद्यार्थियों में कौशल, नवाचार और रोजगारोन्मुखी शिक्षा को बढ़ावा देती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ कौशल विकास युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की मजबूत नींव तैयार करता है।

इस अवसर पर बाल विकास परियोजना, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा विभिन्न स्वयं सहायता समूहों द्वारा स्थानीय उत्पादों के स्टाल लगाए गए। इनमें निर्मल, निश्चय, विकास, नंदा देवी, जय इष्ट देव, खुशहाली, देवी मां स्वयं सहायता समूह एवं प्रगति आजीविका स्वायत्त सहकारिता समूह शामिल रहे, जिनके उत्पादों को दर्शकों ने सराहा।

कार्यक्रम के अंतर्गत वंदे मातरम, नई शिक्षा नीति एवं प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना से संबंधित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें दिव्यांशु, आरुषि, हर्षित, दीप्ति, जानवी, आयुष, नवनीत एवं अनुष्का ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पुरस्कार प्राप्त किए।

सांस्कृतिक सत्र में ज्ञान विज्ञान चिल्ड्रन एकेडमी, हवालबाग के छात्र-छात्राओं तथा विहान सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था, अल्मोड़ा द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिससे कार्यक्रम में उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, महिलाओं, स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों एवं स्थानीय लोगों ने सहभागिता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page