उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज नई दिल्ली स्थित शासकीय आवास पर देश के माननीय केंद्रीय रक्षा मंत्री आदरणीय श्री राजनाथ सिंह जी से शिष्टाचार भेंट की।

0
IMG-20251221-WA0234
Spread the love

नई दिल्ली, 21 दिसंबर 2025

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज नई दिल्ली स्थित शासकीय आवास पर देश के माननीय केंद्रीय रक्षा मंत्री आदरणीय श्री राजनाथ सिंह जी से शिष्टाचार भेंट की।

भेंट के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने उत्तराखंड के विश्वविख्यात लोकनाट्य रम्माण पर आधारित पुस्तक माननीय रक्षा मंत्री जी को भेंट की तथा इसके सांस्कृतिक महत्व, परंपरा और विस्तार पर विस्तार से चर्चा की।

यह भी पढ़ें -  मंदिर के जंगल में गड्ढे में दबे मिले दो साधुओं के शव.

इस भेंट पर जानकार देते हुए ऋतु खण्डूडी ने कहा कि इस अवसर पर माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी ने आदरणीय पिताश्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खण्डूडी (एवीएसएम) जी का कुशलक्षेम जाना तथा देहरादून आकर उनसे भेंट करने की इच्छा भी व्यक्त की।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड मौसम अपडेट: अगले एक सप्ताह तक बारिश का दौर जारी, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

विधानसभा अध्यक्ष ने इस दौरान कोटद्वार की भौगोलिक विशेषताओं, सैन्य पृष्ठभूमि एवं देशसेवा से जुड़े नागरिकों की बहुलता की जानकारी देते हुए माननीय रक्षा मंत्री जी को कोटद्वार पधारने का सादर आमंत्रण भी दिया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में नकल माफियाओं पर एक और बड़ी कार्रवाई, यूटीयू सेमेस्टर परीक्षा का प्रश्नपत्र out करने के आरोप में सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार

यह शिष्टाचार भेंट उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपराओं तथा गौरवशाली सैन्य परंपरा के सम्मान और संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रतीक रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page