पर्यटन मंत्री के घर के सामने पर्यटक अतिथि गृह ले रहा है अंतिम सांसे, क्या इन हालातों मिल पाएगा पर्यटन से रोजगार

0
IMG_20210919_101228
Spread the love

पौड़ी गढ़वाल सतपुली :- यूँ तो राज्य सरकार पर्यटन को बढ़ावा देकर युवाओ को रोजगार देने की बात करती है, वही सतपुली में पर्यटन मंत्री के घर से 50 मीटर दूरी पर स्थिति 30 शैय्या पर्यटक अतिथि गृह लगभग पिछले 3 सालों से बंद पड़ा है l यह पर्यटक अतिथि ग्रह रखरखाव न होने के कारण अंतिम सांसे ले रहा है वर्तमान हालत यह है कि बंद पड़े इन कमरों के अंदर जो भी सामान रखा हुआ है उनके ऊपर चूहे कूद रहे हैं पर्यटक अतिथि गृह के चारों और झाड़ियां ,गंदगी फैली है व इसके अंदर की स्थिति ऐसी बनी हुई है कि जिसमे बिस्तर बेड सब सड़ चुके हैं l अब आप स्वयं अंदाजा लगा सकते हैं कि यदि रखरखाव सही होता तो यहाँ पर भी। युवाओ को रोजगार मिलता l

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में नकल माफियाओं पर एक और बड़ी कार्रवाई, यूटीयू सेमेस्टर परीक्षा का प्रश्नपत्र out करने के आरोप में सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार


वही व्यापार मंडल सतपुली के अध्यक्ष जयदीप नेगी व स्थानीय निवासियों का कहना है कि पिछले 3 सालों से यह बंद पड़ा है जबकि पर्यटन मंत्री का आवास यहां से मात्र 50 मीटर की दूरी पर है यहां पर पहले कभी शादियां हुआ करती थी गरीब लोगों को इससे बहुत मदद मिलती थी आज इस पर्यटन अतिथि ग्रह की स्थिति बद से बदतर हो रखी है वहीं पर्यटन विभाग पास में ही एक नया पर्यटन अतिथि गृह बना रहे

यह भी पढ़ें -  सावन के शुभारंभ पर 'बम-बम भोले' के जयकारों से गूंजा हरिद्वार, हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई कांवड़ यात्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page