विधानसभा अध्यक्ष ने 2 लोगों को प्रदान की नियुक्ति पत्र।

0
IMG-20230609-WA0268
Spread the love

देहरादून 8 जून 2023 देहरादून।
उत्तराखंड विधानसभा सचिवालय के 3 नियमित कर्मचारियों के वर्ष 2021 में आकस्मिक निधन के उपरांत उनके आश्रितों को मृतक आश्रित नियमावली के अंतर्गत नियुक्ति देने का प्रकरण वर्ष 2021 से लंबित था।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने इस पर कार्रवाई करते हुए आज 2 कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया।

स्वर्गीय मोहम्मद शाकिर खान विधानसभा सचिवालय में प्रधान रक्षक के पद पर कार्यरत थे जिनका देहांत अप्रैल 2021 में हो गया। उनकी पत्नी फरहाना खान को नियमानुसार मृतक आश्रित के रूप में सचिवालय सहायक के पद पर नियुक्ति प्रदान की गई है ।

यह भी पढ़ें -  आयोग में जनसुनवाई, 10 शिकायती प्रकरणों पर हुई सुनवाई, अध्यक्ष संजय नेगी ने अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश।

दूसरे प्रकरण में मीनू बाला बब्बर जो विधानसभा सचिवालय में सहायक के पद पर थीं, जिनका निधन मई 2021 में हो गया उनके पुत्र लव कुमार को डाक रनर के पद पर नियुक्ति प्रदान की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page