प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री केदारनाथ में रुद्राभिषेक किया।

0
IMG-20221021-WA0042
Spread the love

नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनने के बाद 6वीं बार पहुंचे बाबा केदार के धाम

प्रधानमंत्री  ने श्री केदारनाथ में  श्रद्धालुओं को दी बड़ी सौगात

गौरीकुंड से श्री केदारनाथ के लिए रोपवे की रखी आधारशिला

रोपवे के बनने से बाबा केदार के दर्शन सुगमता से कर पायेंगे श्रद्धालु

आदिगुरू शंकराचार्य की समाधि स्थली  पर पहुंचकर प्रधानमंत्री ने किए दर्शन

प्रधानमंत्री ने श्री केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों में  लगे श्रमजीवियों के साथ मुलाकात कर उनका हौंसला बढ़ाया।

मंदाकिनी आस्था पथ एवं सरस्वती आस्था पथ पर जाकर किया विकास कार्यों का निरीक्षण।

यह भी पढ़ें -  पिछड़ा वर्ग आयोग की सख्ती, 7 मामलों में सुनवाई कर विभागों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री को विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की दी जानकारी।

राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के साथ रहे मौजूद।


शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900
केदारनाथ 21 अक्टूबर 2022
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्री केदारनाथ धाम में रुद्राभिषेक कर सबकी सुख एवं समृद्धि की कामना की।

नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनने के बाद 6वीं बार बाबा केदार के धाम पहुंचे। उन्होंने आदिगुरु शंकराचार्य की समाधि स्थल पर पहुंचकर दर्शन किए। इस अवसर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री की सख्ती का असर "ऑपरेशन प्रहार" के अंतर्गत पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, कई अभियुक्त गिरफ्तार

प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर गौरीकुंड से केदारनाथ के लिए रोपवे का शिलान्यास किया। 1267 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले 9.7 किमी. के इस रोपवे के बनने से श्रद्धालुओं को बाबा केदार के दर्शन के लिए सुगमता होगी। गौरीकुंड से केदारनाथ पहुंचने में अभी श्रद्धालुओं को 6 से 7 घंटे लगते हैं, इस रोपवे के बन जाने से यह यात्रा सिर्फ आधा घंटे में पूरी हो जाएगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसके बाद मंदाकिनी आस्था पथ एवं सरस्वती आस्था पथ पर जाकर विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने श्री केदारनाथ में चल रहे विभिन्न पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का जायजा भी लिया।

यह भी पढ़ें -  केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने इस अवसर पर 1129.91 करोड़ रुपए की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया । रुपये 1014.81 करोड़ की 22 योजनाओं का शिलान्यास और 115.10 करोड़ रुपये की 17 योजनाओं का लोकार्पण किया गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री को विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी दी। प्रधानमंत्री ने श्री केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों में लगे श्रमजीवियों के साथ बैठकर उनसे मुलाकात की और उनका हौंसला बढ़ाया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल, विधायक शैला रानी रावत, मुख्य सचिव डॉ. एस. एस संधू, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग मयूर दीक्षित, एसपी आयुष अग्रवाल, तीर्थ पुरोहित विनोद शुक्ला, श्री लक्ष्मी नारायण, कुबेर नाथ एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page