लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के ऋषिकेश पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष ने की शिष्टाचार भेंट।

0
IMG-20220603-WA0084
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900

ऋषिकेश 3 जून 2022।लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के उत्तराखंड आगमन पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश में लोकसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट की।

यह भी पढ़ें -  कोटद्वार के समस्याओं के संबंध में ऋतु खण्डूडी ने सुबोध उनियाल से की भेंट।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने पुष्प गुच्छ भेंट कर लोकसभा अध्यक्ष का स्वागत किया।

    बता दें कि लोकसभा अध्यक्ष परमार्थ निकेतन के संस्थापक चिदानंद मुनि जी महाराज के जन्म दिवस पर ऋषिकेश पहुंचे हैं| इस दौरान ऋतु खंडूडी ने लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात की ।

इस मुलाकात के दौरान लोकसभा अध्यक्ष एवं विधानसभा अध्यक्ष के बीच उत्तराखंड से संबंधित विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा वार्ता हुई वहीं लोकसभा अध्यक्ष ने आहुत होने वाले बजट सत्र के संबंध में भी विधानसभा अध्यक्ष से जानकारी ली।

यह भी पढ़ें -  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का किया स्वागत।

इस अवसर पर संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल भी मौजूद थे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page