मुख्यमंत्री धामी की ऐतिहासिक जीत जनता की जीत: सतपाल महाराज ।

0
IMG-20220603-WA0008
Spread the love

प्रेस-विज्ञप्ति
03 मई-2022

देहरादून 3 जून 2022। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने चंपावत उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ऐतिहासिक जीत पर उन्हें बधाई देते हुए कहा है कि उनकी यह जीत चंपावत ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश की जनता की जीत है।

यह भी पढ़ें -  मंदिर के जंगल में गड्ढे में दबे मिले दो साधुओं के शव.

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने चंपावत विधानसभा उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ऐतिहासिक जीत पर चंपावत की जनता को बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी की यह जीत चंपावत की जनता के साथ साथ पूरे प्रदेश की जनता की जीत है और निश्चित रूप से उनकी इस जीत से चंपावत सहित पूरे उत्तराखंड का समग्र विकास होगा।

यह भी पढ़ें -  वीकेंड ट्रिप बनी मातम: चकराता जाते वक्त खाई में गिरी कार, दो दोस्तों की मौत।

सतपाल महाराज ने कहा कि चंपावत की जनता ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को विजय श्री दिला कर एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री मोदी की कल्याणकारी नीतियों में विश्वास व्यक्त किया है। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार के विकास कार्य और देव तुल्य कार्यकर्ताओं की कडी़ मेहनत का ही परिणाम है जनता का आर्शीवाद और स्नेह लगातार हमें मिल रहा है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड मौसम अपडेट: अगले एक सप्ताह तक बारिश का दौर जारी, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page