तोकदारों ने किया धामी को समर्थन का निर्णय।

0
IMG-20220526-WA0068
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900
चंपावत 26 मई 2022। चंपावत के चारों तोको के तोकदारो की बुधवार को कल्पेश्वर मंदिर मे पूजा अर्चना के बाद आयोजित बैठक में प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री और चंपावत से भाजपा प्रत्याशी पुष्कर सिंह धामी पूर्ण समर्थन और एतिहासिक विजय दिलाने का निर्णय लिया गया।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को गढ़ी कैंट स्थित स्वर्गीय हरबंश कपूर मेमोरियल कम्युनिटी हॉल में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत सरकार के पूर्व मंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खण्डूड़ी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि चंपावत के सम्पूर्ण विकास के लिए यह वेह्तर अवसर है तथा प्रदेश का मुख्यमंत्री चंपावत से होगा यह भी गर्व का क्षण है। तोकदार इससे पहले भी साझा निर्णय लेकर क्षेत्र के विकास के लिये साझा निर्णय लेते रहे हैं। सभी का उद्देश्य विकास के लिये हर कोशिश करना है।

यह भी पढ़ें -  माँ वाराही धाम का भव्य पुनर्निर्माण बनेगा आस्था और पर्यटन का नया केंद्र : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

उन्होंने कहा कि सभी तोक घर घर जाकर धामी की एतिहसिक जीत सुनिश्चित करेगी।
तोकदारो की  सामाजिक संगठनों में हमेशा से पैठ रही है और चुनाव में इसका लाभ पुष्कर सिंह धामी को एक प्रचंड जीत के में देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें -  24 घंटे में इस्तीफा दे सकते हैं मुख्यमंत्री, यह बन सकते हैं अगले मुख्यमंत्री

बैठक में चारों तोको चक्कु तोक, चौकी तोक , खर्क -कार्कि तोक एवं तदागि भैरवा तोकदारो एवं सम्भ्रांत जनो ने भाग लिया ।

बैठक में हरीश चौधरी, मनमोहन बोरा , विक्रम सिंह , दीवान सिंह बोरा , महेंद्र सिंह कार्की , निर्मल तदागी, बलवंत बोरा एवं चंद्रकिशोर बोरा सहित अन्य कई वरिष्ठ लोग उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page