कांग्रेस चलाएगी सदस्यता अभियान,प्रत्येक विधानसभा में 20 हजार सदस्य बनाने का रखा लक्ष्य।

0
IMG_20210914_203945
Spread the love

प्रदेश भर में कांग्रेस सदस्यता अभियान चलाएगी।पार्टी आने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह अभियान चलाएगी।इसके तहत हर शहरी विधानसभा में बीस हजार और पहाड़ी विधानसभा में दस हजार सदस्य बनने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

यह भी पढ़ें -  नानकमत्ता में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में हुई बैठक में इसकी रूप रेखा तैयार की गई। इस बैठक में प्रदेश भर के जिला अध्यक्षों के साथ साथ कई नेता मौजूद रहे।इस बैठक के बाद प्रदेश गणेश गोदियाल ने सभी जिला अध्यक्षों और नेताओं को इस मिशन को पूरा करने के लिए सारे मतभेद भुलाकर लगने को कहा। उन्होंने कहा कि सभी लोग पार्टी के लिए अभी से इस अभियान में जी जान से लग जाये।साथ ही उन्होंने कहा कि जो जितना अच्छा काम करेगा पार्टी उसको उतना ही सम्मान देगी। साथ ही गणेश गोदियाल ने बीजेपी में आपसी कलह पर कहा कि आने वाले समय मे वहाँ ऐसी खिचड़ी पकेगी की बीजेपी भी उसे पचा नही पाएगी।

यह भी पढ़ें -  अभ्युदय 2026 में 57 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, शिक्षा एवं युवा सशक्तिकरण का संदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page