कांग्रेस चलाएगी मेरा बूथ मेरा गौरव अभियान।

0
IMG-20211026-WA0052
Spread the love

देहरादून 27 अक्टूबर।
विधानसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड कांग्रेस ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। कांग्रेस ने बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रबंधन में की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इसके तहत मेरा बूथ – मेरा गौरव नाम से एक विशेष अभियान की शुरुआत की जा रही है।

मेरा बूथ – मेरा गौरव कार्यक्रम के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने एक बृहद प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला लिया है।

यह भी पढ़ें -  चारधाम यात्रा ने रचा नया कीर्तिमान, श्रद्धालुओं की संख्या 56.18 लाख के पार

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए मास्टर ट्रेनर बनाने के लिए 9 और 10 अक्टूबर को हरिद्वार में राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया था।

राज्यस्तरीय प्रशिक्षण में प्रशिक्षित कार्यकर्ता, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रशिक्षण विभाग के कार्यकर्ताओं के नेत्रत्व और दिशा निर्देशन में 27 अक्टूबर से विभिन्न विधान सभा क्षेत्रों में प्रशिक्षण देंगे। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए पांच संसदीय क्षेत्र के लिए पांच संयोजक नियुक्त किये गये हैं। टिहरी लोकसभा क्षेत्र में श्री जोत सिंह बिष्ट, पौड़ी लोकसभा क्षेत्र में श्री मनीष खण्डूरी, हरिद्वार संसदीय क्षेत्र में काजी निजामुद्दीन, अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र श्री ललित फर्स्वान, तथा नैनीताल संसदीय क्षेत्र में श्री हरीश कुमार सिंह को पार्टी की तरफ से इन प्रशिक्षण कार्यकर्मों की जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें -  Ritu Khanduri Bhushan Meets Nitin Navin on Uttarakhand, Kotdwar Progress

प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि जिस बूथ में कांग्रेस को अच्छे वोट मिलेंगे वहां के कार्यकर्ताओं को पार्टी सम्मानित करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page