मुख्यमंत्री ने हैस्को द्वारा किये जा रहे विभिन्न कार्यों का किया अवलोकन ।

0
DSC_2529
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900
देहरादून 23 अप्रैल 2022।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्लापुर, देहरादून में हैस्को के संस्थापक पद्मभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी द्वारा हैस्को के माध्यम से की जा रही विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरणविद् एवं समाजसेवी डॉ. अनिल प्रकाश जोशी ने जल संचय, प्रकृति के संवर्द्धन के लिए सराहनीय कार्य किये हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की आर्थिक गतिविधयों को बढ़ाने की दिशा में उनके द्वारा अच्छे प्रयास किये गये हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की आजीविका बढ़ाने के लिए उनके द्वारा किये गये प्रयोग काफी सहायक सिद्ध होंगे।

यह भी पढ़ें -  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट सेवा के के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की विशेष पूजा

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की आजीविका बढ़ाने के लिए स्वरोजगार पर विशेष ध्यान दे रही है। स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के साथ ही उनकी ब्राडिंग, पैकेजिंग एवं मार्केटिंग पर विशेष ध्यान दिया जायेगा।

यह भी पढ़ें -  कोटद्वार के युवा उद्यमियों के साथ संवाद कार्यक्रम आज, उद्यमिता और रोजगार के अवसरों पर होगी चर्चा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक जनपदों में अलग-अलग उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य किये जा रहे है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में अनेक प्राकृतिक संपदाएं हैं।

राज्य सरकार द्वारा लघु एवं सूक्ष्म उद्योगों में अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। ग्रामीण आर्थिकी को बढ़ावा देने के साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन रोकने के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं।
इस अवसर पर पद्मभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी ने ग्रामीण आर्थिकी को बढ़ावा देने एवं जल संचय एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए अपने सुझाव भी दिये।

यह भी पढ़ें -  पीएम मोदी के जनसेवा एवं सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण, सीएम धामी ने दी बधाई।

उन्होंने हैस्को द्वारा किये जा रहे विभिन्न कार्यों के बारे में मुख्यमंत्री को जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने हैस्को द्वारा किये जा रहे विभिन्न कार्यों का अवलोकन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page