कार खाई में गिरी चालक की मौत पुलिस ने कब्जे में लिया शव।

0
IMG-20230501-WA0184
Spread the love

नैनीताल/ उत्तराखंड

रिपोर्टर- ललित जोशी

नैनीताल सरोवर नगरी नैनीताल से लगभग 30 किलोमीटर दूर गरमपानी के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी और दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
जिसमें कार चालक की मौत हो गई । पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वही जाँच भी शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -  मुख्य सचिव ने किया भवाली-रातिघाट बाईपास, श्री कैंचीधाम मंदिर में निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण।


प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर कार चालक के शव को बरामद कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।
चौकी प्रभारी खैरना दिलीप कुमार से प्राप्त जानकारी के अनुसार खैरना चौकी पुलिस को गरमपानी के पास एक कार संख्या यूके 04 एम 1313 नदी में दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुँची पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर चालक के शव को बरामद किया।

यह भी पढ़ें -  केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने इस अवसर पर 1129.91 करोड़ रुपए की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया । रुपये 1014.81 करोड़ की 22 योजनाओं का शिलान्यास और 115.10 करोड़ रुपये की 17 योजनाओं का लोकार्पण किया गया।


बताया जा रहा है कि कार चालक के पास एक ड्राइविंग लाइसेंस बरामद हुआ, जिसमें कार चालक की शिनाख्त अल्मोड़ा के खजांची मोहल्ला के रहने वाले कमल कुमार वर्मा पुत्र बीएल वर्मा के रूप में हुई। इधर पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है। कार दुर्घटनाग्रस्त होने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  धामी बने ‘धुरंधर’, उत्तराखंड विकास की राह पर अग्रसर: राजनाथ सिंह।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page