सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत कोटद्वार विधायक ने ‘नमो युवा मैराथन दौड़’ का शुभारंभ किया।

0
IMG-20250921-WA0259
Spread the love

कोटद्वार, 21 सितंबर 2025।

विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं कोटद्वार विधायक श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा कोटद्वार द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित “नशा मुक्त भारत – नमो युवा दौड़” में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ बीएल चौकी ग्राउंड से मालवीय उद्यान तक आयोजित हाफ मैराथन दौड़ के साथ हुआ। विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने विद्यालय बालिका वर्ग, विद्यालय बालक वर्ग एवं ओपन पुरुष वर्ग की दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दौड़ पूर्ण होने के उपरांत पनियाली स्थित वन विभाग के हॉल में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी ने डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त होने पर दी बधाई, विकास को नई दिशा मिलने की जताई उम्मीद।

इस अवसर पर प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा कि—
“युवा देश का भविष्य और राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत हैं। हमें नशे के खिलाफ समाज में जागरूकता बढ़ाने और सामूहिक रूप से लड़ाई लड़ने की आवश्यकता है। खेलों से जुड़कर युवा न केवल स्वस्थ और अनुशासित जीवन जी सकते हैं, बल्कि समाज को सकारात्मक दिशा भी प्रदान कर सकते हैं।”

यह भी पढ़ें -  Ritu Khanduri Bhushan Meets Nitin Navin on Uttarakhand, Kotdwar Progress

प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
• विद्यालय बालिका वर्ग में — प्रथम स्थान निकिता, द्वितीय स्थान सोनाक्षी, तृतीय स्थान पीहू
• विद्यालय बालक वर्ग में — प्रथम स्थान सूरज, द्वितीय स्थान मोहम्मद आयन, तृतीय स्थान रोहित
• ओपन पुरुष वर्ग में — प्रथम स्थान मोहित, द्वितीय स्थान विकास, तृतीय स्थान मोहित नेगी

यह भी पढ़ें -  पीएम मोदी के जनसेवा एवं सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण, सीएम धामी ने दी बधाई।

विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राज गौरव नौटियाल, महापौर शैलेंद्र रावत, जिला उपाध्यक्ष मोहन सिंह नेगी, युवा मोर्चा अध्यक्ष शांतनु रावत, महामंत्री शुभम रावत, मंडल अध्यक्ष विकासदीप मित्तल सहित आशीष रावत, प्रकाश बलौदी, हरि सिंह पुंडीर, संजीव द्विवेदी, मुकुल नेगी, नमन भटनागर, सन्नी रावत, पार्षद अमित नेगी, यमन डबराल एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page