एसडीआरएफ और पुलिस ने बरामद किए 3 सव, विधानसभा अध्यक्ष ने घटना पर किया शोक व्यक्त l

0
IMG-20220912-WA0102
Spread the love

नगर निगम कोटद्वार क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार सुबह से लापता गोविंदनगर के तीन बच्चों के शव आज सिद्धबली मंदिर से 4 किलोमीटर दूर दुगड्डा सड़क पर खोह नदी पर एसडीआरएफ की टीम द्वारा रेस्क्यू किए गए हैं। बच्चों के शव मिलने की खबर पर विधान सभा अध्यक्ष ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है| विधानसभा अध्यक्ष ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी सांत्वना व्यक्त की है l

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी ने फिल्म ‘गोदान’ को उत्तराखंड में टैक्स फ्री करने के निर्देश दिए।


बता दें कि शुक्रवार से लापता हुए बच्चों कि खबर का संज्ञान लेते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने बच्चों के परिजनों से मुलाकात की थी जिसके बाद उन्होंने एएसपी एवं पुलिस प्रशासन को बच्चों की खोजबीन के लिए सख्त निर्देश दिए थे| जिसके बाद पुलिस प्रशासन एवं एसडीआरएफ ने संयुक्त रूप से बच्चों को ढूंढने का रेस्क्यू अभियान शुरू किया|

सोमवार सुबह को तीनों बच्चों के शव दुगड्डा रोड पर पांचवी मिल के पास टूटा गदेरा के पास मिले है| शव मिलने का दुखद समाचार प्राप्त होने पर विधान सभा अध्यक्ष ने कहा की उनकी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।

यह भी पढ़ें -  राज्य के दोनों मंडलों में होंगे उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण बहुउद्देशीय भवन/सामुदायिक भवन का निर्माण - मुख्यमंत्री ने दी सहमति।

कैसे बरामद हुए तीनों सब

आज सुबह वन विभाग से मिली सूचना मिलने के बाद पुलिस मौक पर पहुंची। पुलिस ने कोटद्वार दूगड्डा मार्ग पर कोटद्वार से करीब 4 किलोमीटर आगे खोह नदी के तट पर तीनों युवकों के शव बरामद किए,साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिया के नीचे से उनकी स्कूटी भी बरामद की। माना जा रहा है कि कोटद्वार दुगड्डा मार्ग पर स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हो गई होगी और तीनों युवक स्कूटी समेत पुल से नीचे जा गिरे। 10 सितंबर को हुई बारिश से स्कूटी भी पुल के ठीक नीचे आ गई होगी और तीनों युवकों के शव नदी के तेज बहाव में मौके से करीब 100 मीटर दूर रह गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page