लैंसडाउन पहुंचे सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, अपनी कर्मभूमि को किया नमन।

0
IMG-20250909-WA0048
Spread the love

लैंसडाउन, 9 सितम्बर 2025। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी आज लैंसडाउन पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी कर्मभूमि को नमन करते हुए लैंसडाउन की पावन धरा की मिट्टी माथे पर लगाई और मातृभूमि और कर्मभूमि के प्रति आभार प्रकट किया।

यह भी पढ़ें -  चन्द्रमोहन सिंह नेगी राजकीय चिकित्सालय बना उत्तराखंड का पहला स्तन कैंसर जांच केंद्र

गौरतलब है कि 13 नवम्बर 1976 को गणेश जोशी ने एक राइफलमैन के रूप में यहीं से भारतीय सेना में भर्ती होकर देशसेवा का संकल्प लिया था। वर्षों बाद पुनः अपनी उसी भूमि पर पहुंचकर उन्होंने भावुक होकर कहा कि यह स्थान उनके जीवन की सबसे बड़ी प्रेरणा है।

यह भी पढ़ें -  चन्द्रमोहन सिंह नेगी राजकीय चिकित्सालय बना उत्तराखंड का पहला स्तन कैंसर जांच केंद्र

लैंसडाउन पहुंचने पर गढ़वाल राइफल रेजीमेंट सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी, सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर (सेनि) अमृतलाल, पौड़ी के मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत सहित सैन्य अधिकारियों, जिला प्रशासन के अधिकारियों ने स्वागत किया।

यह भी पढ़ें -  चन्द्रमोहन सिंह नेगी राजकीय चिकित्सालय बना उत्तराखंड का पहला स्तन कैंसर जांच केंद्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page