सीबीसी नैनीताल ने भी की स्वच्छोत्सव 2025 की शुरुआत।

0
Oplus_131072

Oplus_131072

Spread the love

नैनीताल /उत्तराखंड

सीबीसी नैनीताल ने भी की स्वच्छोत्सव 2025 की शुरुआत

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधीन आने वाले केंद्रीय संचार ब्यूरो(सीबीसी), नैनीताल ने स्वच्छता ही सेवा को लेकर देश भर में चलाए जा रहे अभियान की शुरुआत कर दी है. सीबीसी, नैनीताल की स्वच्छ भारत अभियान की नोडल अधिकारी श्रद्धा गुरुरानी तिवारी ने बताया कि सभी कार्मिकों ने हनुमान गढ़ी मंदिर परिसर के आसपास सफाई की गई. सबसे पहले मंदिर के गेट से लेकर पार्क तक की सड़क को साफ किया गया. उसके बाद पार्क में बिखरे कूड़े को इकट्ठा कर निस्तारित किया गया. उसके बाद सभी कार्मिकों ने हनुमान गढ़ी मंदिर से शीतला देवी माता मंदिर तक के रास्ते की झाड़ियों और बिखरे कूड़े को साफ किया।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने वनाग्नि नियंत्रण, पेयजल, स्वास्थ्य एवं मानसून तैयारियों की समीक्षा की।फॉरेस्ट गार्ड के एक हजार पदों पर होगी नई नियुक्तियां - मुख्यमंत्री।

क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी नीरज भट्ट ने बताया कि इस साल की थीम स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता है. सीबीसी नैनीताल भी 25 सितंबर को एक दिन, एक घंटा, एक साथ के उद्देश्य के साथ स्वच्छता श्रमदान का आयोजन करेगा. हमारी कोशिश है कि अधिक से अधिक लोगों को स्वच्छता की मुहिम के साथ जोड़ा जा सके।

यह भी पढ़ें -  “जनरल खण्डूडी का जीवन राष्ट्रसेवा और अनुशासन की मिसाल” — राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन

सफाई अभियान के दौरान सीबीसी नैनीताल के कलाकारों ने स्वच्छता गीत साफ सुधरी जमी हवा तो, देश अपना स्वस्थ रहेगा का गायन भी किया. अभियान में सीबीसी नैनीताल के आनंद सिंह, गोपेश बिष्ट, शर्मिष्ठा, दीपा, शोभा, भास्कर, दीवान सिंह, राजेश , भूपेंद्र जड़ौत सहित मौके पर मौजूद लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page