उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में धांधली मामले पर प्रीतम सिंह ने की सीबीआई जांच की मांग।

0
IMG-20220830-WA0232
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900

देहरादून 30 अगस्त 2022।
कांग्रेस के पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में हुई भर्तियों को लेकर साफ कहा कि इस मामले में आयोग में रहे दोनों अध्यक्षों और सचिव से भी पूछताछ होनी चाहिए ,उन्होंने प्रिंटिंग प्रेस को लेकर भी कई तरह के सवाल खड़े किए।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जमरानी बहुउद्देशीय बांध परियोजना के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण।

प्रीतम सिंह का का साफ कहना है कि एसआईटी ने प्रिंटिंग प्रेस के मालिक को गिरफ्तार कर लिया लेकिन जिस कंपनी को टेंडर दिए गए थे,उसको अभी तक ब्लैक लिस्ट नहीं किया गया।

यह भी पढ़ें -  इंटर कॉलेज यमकेश्वर के नवनिर्मित दो मंजिला भवन के उद्घाटन के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यमकेश्वर पहुंचे।

वही प्रीतम सिंह ने कहा कि 2014 से लेकर अब तक उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 88 भर्तियां की गई हैं । इनमें से कई भर्तियों पर धांधली के आरोप लगे । लेकिन आज तक आयोग के अध्यक्ष से किसी तरह की पूछताछ नहीं हुई, सिर्फ आयोग के अध्यक्ष ने इस्तीफा देकर अपना पल्ला झाड़ लिया।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने कुंभ मेला हरिद्वार हेतु रु. 234.55 करोड़ की लागत से 34 महत्वपूर्ण कार्यों का किया शिलान्यास।

प्रीतम सिंह ने कहा कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में धांधली मामले पर आयोग के सचिव और अध्यक्ष से भी पूछताछ की जानी चाहिए और इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page