प्रदेश के बांधों में निवेश को तैयार हैं अन्य देश: महाराज।

0
IMG-20230915-WA0046
Spread the love

बांध सुरक्षा पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का अंतिम दिन

देहरादून/जयपुर 15 सितंबर 2023। केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय का जल संसाधन नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग के जयपुर राजस्थान में बांध सुरक्षा पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के अंतिम दिन शुक्रवार को प्रदेश के सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने न्यू साउथ वेल्स ऑस्ट्रेलिया के डैम सेफ्टी इंचार्ज, डेनिश के राजदूत और फ्रेंच राजदूत के प्रतिनिधि से अनेक महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में नकल माफियाओं पर एक और बड़ी कार्रवाई, यूटीयू सेमेस्टर परीक्षा का प्रश्नपत्र out करने के आरोप में सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार

सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि बातचीत के दौरान
सभी ने उत्तराखंड के बांधों में निवेश करने की बात कही है।

ज्ञात हो कि इस दो दिवसीय सम्मेलन में बांधों की सुरक्षा के साथ-साथ जल प्रबंधन और अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी चर्चा हो रही है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड मौसम अपडेट: अगले एक सप्ताह तक बारिश का दौर जारी, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page