विधानसभा अध्यक्ष ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कोटद्वार विधानसभा में विभिन्न कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि किया प्रतिभाग।

0
IMG-20240827-WA0125

कोटद्वार 27 अगस्त 2024।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कोटद्वार विधानसभा के अंतर्गत हो रहे विभिन्न महोत्सवों में देर रात्री तक प्रतिभा कर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं प्रेषित करी ।

विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार के गीता मंदिर गोविंद नगर , भैरव मंदिर आमपड़ाव , श्री बालाजी मंदिर कालाबड, श्री गुरु मंदिर घमंडपुर में प्रतिभाग कर सभी क्षेत्रीय जनता के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का महोत्सव भजनों व श्रीकृष्ण के जयकारों के संग मनाया ।

यह भी पढ़ें -  Ritu Khanduri Bhushan Meets Nitin Navin on Uttarakhand, Kotdwar Progress

विधानसभा अध्यक्ष ने बताया आज पूरे देश में यह देखकर खुशी होती है कि हमारी संस्कृति और हमारे बच्चे सही दिशा की ओर बढ़ रहे है आज घर- घर में कान्हा के रूप में बालक और राधा के रूप में बालिका संवरती व सजती दिखाई दे रही है ।

विधानसभा अध्यक्ष ने क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा पूर्व काल से ही हम भगवान श्रीकृष्ण से प्रेरणा लेते आये है ,श्रीकृष्ण जी की बाल लीलाओं से लेकर कुरुक्षेत्र के मैदान तक सभी स्वरुपों में समाज के अन्दर धर्म ,सत्य व न्याय की स्थापना करना रहा है उनके इन सद कर्मों से ही आज भी सम्पूर्ण समाज उनसे अपना निकटतम जुड़ाव का एहसास करता हैं ।भगवान श्रीकृष्ण नटखट और शैतान है जिसे हम अपने बच्चों के स्वरूप में महसूस करते है ।

यह भी पढ़ें -  कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर: CM धामी

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने सभी क्षेत्रवासियों को श्रीकृष्ण जी की जीवन गाथा से प्रेरणा लेकर सही मार्ग पर चलते हुए उनके आदर्शों को अपने जीवन में लाने का प्रयास हम सभी को करना चाहिए ।अन्त में विधानसभा अध्यक्ष ने देश व प्रदेशवासियों श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पुनः हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं प्रेषित करी ।

यह भी पढ़ें -  अशोक सिंघल के आदर्शों से राष्ट्रसेवा और सांस्कृतिक संरक्षण की प्रेरणा लें: सीएम धामी।

इस अवसर पर गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष पंडित राजेंद्र अन्थवाल , पार्षद कमल नेगी , नीरू बाला खंतवाल, प्रेम प्रजापति, हरि सिंह पुंडीर, पंकज भाटिया , विनय शर्मा,सोनिया असवाल, कुलदीप रावत , रजनीश चौधरी आदि लोग उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page