राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष रेखा शर्मा ने की मुख्यमंत्री से शिष्टाचार मुलाकात..

0
IMG_20210822_215518
Spread the love


देहरादून / उत्तराखंड भ्रमण पर आई हुई राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा वृक्ष देकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया गया। रेखा शर्मा की मुख्यमंत्री सेविशेष मुद्दों पर बातचीत हुई ।राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा, महिलाओं पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। साथ ही सरकार कोमहिला आयोग को विशेष सहयोग देने की आवश्यकता है। रेखा शर्मा ने बताया कि वर्तमान में महिला आयोग सुद्दोवाला स्थित बाल विकास की बिल्डिंग में चलता है जो देहरादून के एक कोने पर है जहा़ँमहिला पहुंचती है तो उसका आने जाने का खर्चा ही अत्यधिक हो जाता है ।इसलिए कार्यालय ऐसे स्थान पर हो जहां प्रत्येक महिला आसानी से आ जा सके जिस पर गंभीरता से बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वे विषय पर अवश्य विचार करेंगे।

यह भी पढ़ें -  Ritu Khanduri Bhushan Meets Nitin Navin on Uttarakhand, Kotdwar Progress

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से स्वयं सहायता समूह द्वारा दिए जा रहे टी एच आर को भी टेंडर प्रक्रिया में शामिल ना करने की बात कहीं । टेंडर प्रक्रिया आने से प्रत्यक्ष रुप से लाभ ले रहे हैं 110000 महिलाओं के सामने परेशानी उत्पन्न हो जाएगी ।रेखा शर्मा के साथ गई राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा ने मुख्यमंत्री से गौरा कन्या धन योजना से 2016-17 की सत्र के दौरान की बेटियों को इस योजना से लाभान्वित नहीं हो पाने की बात मुख्यमंत्री के सामने रखी और बताया कि 2016-17 में यह योजना समाज कल्याण से बाल विकास विभाग को स्थानांतरित हो गई जिस वजह से इस वक्त आए आवेदन अभी तक लाभान्वित नहीं हुए है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे तुरंत ही बात करेंगे यह विषय गंभीर है बेटियों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा l

यह भी पढ़ें -  देहरादून: राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य के नामांकन पर सीएम धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- दलित समाज को सिर्फ नारों से ठगा।


उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा व राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा ने प्रदेश राज्यपाल व पुलिस महानिर्देशक से मुलाकात कर महिलाओं की समस्याओं व निराकरण पर गहन चिंतन किया है।
रेखा शर्मा का यह दौरा महिलाओं के हित व कल्याण हेतु महत्वपूर्ण होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page