“मां नंदा देवी महोत्सव” मां नंदा सुनंदा देवी डोला विसर्जन के बाद विधिवत हुई पूजा अर्चना

0
Screenshot_20210917_141928


नैनीताल के नयना देवी मन्दिर परिसर में चल रहे माँ नन्दा देवी महोत्सव का आज डोला विसर्जन के बाद विधिवत पूजा अर्चना के बाद समापन हुआ। माँ नन्दा सुंन्दा के डोले का श्रद्धालुओं ने मंदिर परिक्रमा कराया, जिसके बाद माता के डोले को नैनीझील में विसर्जित किया गया। चार दिवसीय इस कार्यक्रम में नगर के स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। और माता से देश प्रदेश की खुशहाली के लिए पूजा अर्चना की।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के 26 साल: विकास की नई इबारत, लेकिन आज भी अधूरे हैं आंदोलनकारियों के कई सपने

बीती शाम हुई पंच आरती में माँ के भक्तों का दर्शनों के लिए हुजूम उमड़ पड़ा। मंदिर परिसर में कुमाउनी छोलिया नृत्य के साथ संस्कृति का समागम देखते ही बनता है। आज सुबह माँ की मूर्ति की विधिवत पूजा अर्चना के बाद माँ नन्दा सुंन्दा को ससुराल के लिए विदा कर दिया गया। आज माँता की विदाई समारोह में कोविड नियमों का पालन करते हुए माता के डोले में सीमित संख्या में ही श्रद्धालुओं को अनुमति प्रदान की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page