पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज से मिला जीएमवीएन मैनेजर एशोसिएशन प्रतिनिधि मंडल।

0
IMG-20211011-WA0002
Spread the love

देहरादून 11 अक्टूबर। मैनेजर एशोसिएशन गढवाल मण्डल विकास निगम का एक प्रतिनिधि मण्डल निगम की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर माननीय पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी से मिला ।

मैनेजर एशोसिएशन गढवाल मण्डल विकास निगम का एक प्रतिनिधि मण्डल निगम की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर माननीय पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी से उनके कैंप कार्यालय सुभाष रोड़ पर मिला।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹14 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृतियां।

इस अवसर पर एशोसिएशन के अध्यक्ष श्री विश्वनाथ बेंजवाल ने कहा कि आज निगम की आर्थिक हालत बहुत जर्र -जर्र हैं इस स्थिति से उभरने के लिए एफ एल 2 एवं खनन व्यावसाय निगम को दिया जाना उचित होगा।
उन्होंने गढ़वाल मण्डल विकास निगम एवं कुमाऊँ मण्डल विकास निगम का एकीकरण उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद में करने की मांग की जिस पर माननीय मंत्री जी ने पहले दोनों निगमों के एकीकरण पर एक राय बनाने की बात कही।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड मौसम अपडेट: अगले एक सप्ताह तक बारिश का दौर जारी, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

उन्होने कहा कि यह पहले चरण की कार्यवाही है इस पर निगम कार्मिकों को एक मत होना चाहिए।

एशोसिएशन ने दैनिक समेकित एवं संविदा कर्मियों के नियमितीकरण, और वर्षों से धूल फांक रही पदोन्नति की पत्रावली पर कार्यवाही की मांग की।
प्रतिनिधि मण्डल में अध्यक्ष विश्वनाथ बेंजवाल, महासचिव सुशील पंवार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयदीप सिंह, उपाध्यक्ष ताजबर सिंह झिक्ंवाण, जिला संयोजक जनपद देहरादून प्रेम कण्डारी शामिल रहे।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में नकल माफियाओं पर एक और बड़ी कार्रवाई, यूटीयू सेमेस्टर परीक्षा का प्रश्नपत्र out करने के आरोप में सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page