यशपाल आर्य के कांग्रेस में पुनः वापसी पर कांग्रेसियों में हर्ष का माहौल।

0
IMG-20211011-WA0087
Spread the love

देहरादून 11 अक्टूबर,
उत्तराखण्ड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री यशपाल आर्य के कांग्रेस पार्टी में वापसी करने पर प्रदेश के कांग्रेसजनों ने हर्ष व्यक्त किया है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने श्री यशपाल आर्य एवं श्री संजीव आर्य सहित उनके साथियों का कांग्रेस पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि श्री यशपाल आर्य कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता के साथ-साथ लगातार 7 वर्ष तक प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे हैं तथा उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में आशातीत सफलता पाई थी। श्री यशपाल आर्य की कांग्रेस में वापसी से आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को निश्चित रूप से पूरे प्रदेश में लाभ होगा।

यह भी पढ़ें -  धामी बने ‘धुरंधर’, उत्तराखंड विकास की राह पर अग्रसर: राजनाथ सिंह।

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन देहरादून में जश्न मनाया गया और इसके साथ ही मिठाई वितरण किया गया और पटाखे भी फोड़े गए।

यह भी पढ़ें -  वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत 402 करोड़ के नए विकास प्रस्तावों को मंजूरी।

जिसमें पूर्व विधायक राजकुमार प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना पूर्व राज्य मंत्री अजय सिंह प्रदेश कांग्रेस सचिव गीता राम जयसवाल सोशल मीडिया जिला अध्यक्ष विकास नेगी महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश रमन डॉ आर पी रतूड़ी वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ प्रवक्ता प्रतिमा सिंह प्रदेश प्रवक्ता राजेश चमोली दीप बोरा आदि भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page