“मन की बात” कार्यक्रम जनता से सीधे संवाद: महाराज।

0
IMG-20240630-WA0024
Spread the love

करनपुर मण्डल के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ महाराज ने सुनी मन की बात


देहरादून 30 जून 2024। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” के 111वें एपिसोड का करनपुर मण्डल के डी.एल.रोड़ स्थित वार्ड नंबर 13 पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ लाइव प्रसारण को सुना।

यह भी पढ़ें -  आयोग में जनसुनवाई, 10 शिकायती प्रकरणों पर हुई सुनवाई, अध्यक्ष संजय नेगी ने अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश।

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” के 111वें एपिसोड का करनपुर मण्डल के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ डी.एल.रोड़, वार्ड नंबर 13 स्थित बूथ नंबर 69 पर लाइव प्रसारण को सुना। उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देश की जनता के साथ सीधा संवाद है। यह कार्यक्रम सामाजिक क्रांति का संवाहक होने के साथ साथ अच्छे काम करने वालों को भी प्रोत्साहित करता है।

यह भी पढ़ें -  24 घंटे में इस्तीफा दे सकते हैं मुख्यमंत्री, यह बन सकते हैं अगले मुख्यमंत्री

महाराज ने कहा कि जनता से सीधे संवाद का ऐसा कार्यक्रम पूर्व में किसी भी प्रधानमंत्री ने नहीं किए। पीएम के संवाद में जीवन वास्तविकता दिखती है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के ‘भगत दा’ को पद्मभूषण सम्मान25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित।।

मन की बात कार्यक्रम के दौरान राज्य मंत्री मधु भट्ट, मण्डल अध्यक्ष राहुल लारा, मण्डल महामंत्री अवधेश तिवारी, उमा नरेश तिवारी, पवन वर्मा, देविका रानी, बॉबी कुमारी, मनोज कुमार, अजय पाल, सत्यपाल रोहिला, तारा चंद, महेश पाल, बरखा, पंडित भक्ति प्रसंन त्यागी, अनिता देवी, सुमन आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page