महाराज ने कहा मालन नदी पर टूटे पुल की जांच का प्रस्ताव शीघ्र भेंजे।

0
IMG-20230714-WA0014
Spread the love

नदियों की स्थिति का ब्यौरा भी किया तलब


देहरादून 14 जुलाई 2023। प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई, लघु सिंचाई, पर्यटन, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, जलागम प्रबन्धन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने भारी बारिश के बाद बाढ़ और भू-कटाव की चपेट में आये कोटद्वार के मालन नदी पर बने पुल के टूटने के मामले में लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पाण्डेय को जांच के आदेश दिए हैं।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपने बीच पाकर बच्चे हुए उत्साहित, जमकर खिंचवाईं तस्वीरें।

प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई, लघु सिंचाई, पर्यटन, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, जलागम प्रबन्धन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने भारी बारिश के बाद बाढ़ और भू-कटाव की चपेट में आये कोटद्वार के मालन नदी पर बने पुल के टूटने के मामले में सख्त रुख अख्तियार करते हुए लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पाण्डेय को शीघ्र इसकी जांच का प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सचिव को निर्देश दिए हैं कि पुल के गिरने के क्या कारण रहे हैं इसकी विस्तृत जांच की जाए।

यह भी पढ़ें -  वीकेंड ट्रिप बनी मातम: चकराता जाते वक्त खाई में गिरी कार, दो दोस्तों की मौत।

लोनिवि मंत्री श्री महाराज ने विभागीय सचिव को निर्देश दिये हैं कि सड़कों के अवरुद्ध होने की स्थिति में वैकल्पिक मार्गो को खोला जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि बरसात बंद होने के पश्चात तत्काल प्रदेश की सभी सड़कों को ठीक करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में नकल माफियाओं पर एक और बड़ी कार्रवाई, यूटीयू सेमेस्टर परीक्षा का प्रश्नपत्र out करने के आरोप में सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार

सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता जयपाल सिंह से प्रदेश की सभी नदियों की स्थिति और जल स्तर का ब्यौरा भी तलब किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page