रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने ली राज्यपाल की शपथ

0
Spread the love


नव नियुक्त राज्यपाल (रिटायर्ड)ले जनरल गुरमीत सिंह ने उत्तराखंड के आठवें राज्यपाल के रूप में शपथ ली। ले जनरल गुरुमीत सिंह को मुख्य न्यायधीश एस एस चौहान ने उनकी पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। राजभवन में हुए इस शपथ ग्रहण समारोह के भव्य आयोजन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित कैबिनेट के कई मंत्री और विधायक भी शामिल हुए।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने किया जागेश्वर धाम के प्रसिद्ध श्रावणी मेले का शुभारंभ।प्रदेशवासियों को दी हरेला पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं।

इस अवसर पर मुख्य सचिव ,डीएम देहरादून सहित कई अधिकारी और पदाधिकार भी उपस्थित रहे। रि. ले जनरल गुरमीत सिंह भारतीय सेना मैं अहम पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैंl शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल ने कहा कि उनके लिए यह गर्व का विषय है की उन्हें उत्तराखंड का गवर्नर बनाया गया है।उन्होंने सेना में रहकर देश की सेवा की है और अब इस वीरभूमि के लोगों की सेवा करने का मौका मिला है।साथ ही उन्होंने कहा कि इस पवित्र भूमि का सेवा करना सौभाग्य की बात है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page