कोटद्वार, पौड़ी, श्रीनगर के न्यायालयों में लोक अदालत का आयोजन किया, 289 वादों का हुआ निस्तारण

0
IMG-20210912-WA0257
Spread the love


जनपद के समस्त न्यायालयों (मुख्यालय पौडी, कोटद्वार श्रीनगर तथा लैन्सडौन) में आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी के तत्वाधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 289 वादों का निस्तारण किया गया।
सिविल जज(सी.डि.)/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल संदीप कुमार तिवारी द्वारा जानकारी दी गई कि मा. उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल द्वारा आज जनपद के समस्त न्यायालयों (मुख्यालय पौडी, कोटद्वार, श्रीनगर तथा लैन्सडाउन ) में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें -  अशोक सिंघल के आदर्शों से राष्ट्रसेवा और सांस्कृतिक संरक्षण की प्रेरणा लें: सीएम धामी।

जनपद पौड़ी गढ़वाल में कुल 10 राष्ट्रीय लोक अदालत पीठ गठित की गयी थी। राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 329 वाद सन्दर्भित किये गये। मुख्यालय पौड़ी हेतु गठित राष्ट्रीय लोक अदालत पीठ सं० 01 द्वारा 05 वाद, लोक अदालत पीठ सं० 02 द्वारा 09 वाद, लोक अदालत पीठ सं० 03 द्वारा 57 वाद, लोक अदालत पीठ सं० 04 द्वारा 06 वाद एवं बाह्य न्यायालय कोटद्वार हेतु गठित लोक अदालत पीठ सं० 1 द्वारा 43 वाद, लोक अदालत पीठ सं० 2 द्वारा 09 वाद, लोक अदालत पीठ सं० 3 द्वारा 56 वाद, लोक अदालत पीठ सं० 4 द्वारा 10 वाद, लोक अदालत पीठ सं० 5 द्वारा 59 वाद एवं बाह्य न्यायालय श्रीनगर हेतु गठित लोक अदालत पीठ द्वारा 32 वाद कुल 289 वादों का निस्तारण किया गया है।

यह भी पढ़ें -  कोटद्वार के युवा उद्यमियों के साथ संवाद कार्यक्रम आज, उद्यमिता और रोजगार के अवसरों पर होगी चर्चा।

   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page