किच्छा विधायक राजेश शुक्ला ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष रक्खा आशा कार्यकर्ताओं का मुद्दा

0
IMG-20210828-WA0185
Spread the love

संवाददाता-सुदर्शन मुंजाल

विधायक राजेश शुक्ला ने विधानसभा सत्र के दौरान विधानभवन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर अपनी मांगों को लेकर आंदोलित आशा बहनों की समस्याओं से अवगत कराया एवं अतिशीघ्र समाधान का निवेदन किया।
विधायक राजेश शुक्ला मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को आशा बहनों के आंदोलन से अवगत कराते हुए कहा कि प्रदेश स्वास्थ्य की रीढ़ आशा कार्यकत्री हैं, जिनके द्वारा वैश्विक महामारी कोरोना काल मे विपरीत परिस्थितियों में भी लगन, मेहनत व सेवा भाव से सेवा दी है।

यह भी पढ़ें -  इंटर कॉलेज यमकेश्वर के नवनिर्मित दो मंजिला भवन के उद्घाटन के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यमकेश्वर पहुंचे।

वर्तमान में आशा कार्यकत्रि अपनी विभिन्न मांगों जैसे सरकारी कर्मचारी का दर्जा, निश्चित मासिक मानदेय, सेवानिवृत्ति होने पर पेंशन, कोविड-19 में मृत आशा के आश्रितों को बीमा का लाभ, सेवाकाल के दौरान दुर्घटना पर उचित मुआवजा व उचित मान सम्मान के लिए विगत कई दिनों से धरने पर हैं जिसके कारण स्वास्थ्य सेवाओं पर बड़ा प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। आज आशा बहनो में सरकार के प्रति भारी रोष व्याप्त हो रहा है। विधायक राजेश शुक्ला ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आशा बहनों की मांगों पर विचार कर आंदोलन को समाप्त करने के लिए आवश्यक कार्यवाही का निवेदन किया।

यह भी पढ़ें -  केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने इस अवसर पर 1129.91 करोड़ रुपए की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया । रुपये 1014.81 करोड़ की 22 योजनाओं का शिलान्यास और 115.10 करोड़ रुपये की 17 योजनाओं का लोकार्पण किया गया।


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधायक राजेश शुक्ला को बताया कि विगत दिनों स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत के साथ आंदोलित आशा बहनों का शिष्टमंडल मिला एवं अपनी समस्याओं से अवगत कराया है जल्दी ही सरकार आशा बहनों की मांगों पर विचार कर उनकी समस्याओं का समाधान करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page