देहरादून में खुलेगा जागर ढोल अकेडमी।

0
IMG-20211014-WA0029
Spread the love

पद्मश्री जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण ने देहरादून के प्रेस क्लब में एक पत्रकार वार्ता को सम्बोधित किया जिसमें उन्होंने कहा कि लोक संस्कृति जागर ढोल सागर को बचाने के लिए राजधानी देहरादून में प्रीतम भरतवाण जागर ढोल सागर इंटरनेशनल अकेडमी का 17 अक्टूबर को शुभारंभ किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  ठंड के प्रकोप में जनता के साथ विधायक सुमित हृदयेश, विभिन्न क्षेत्रों के लिए जलौनी लकड़ी से भरी गाड़ियों को दिखाई झंडी।

जिसका उद्घाटन सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। इस अकेडमी के द्वारा प्रदेश के लोक कलाकारों को निशुल्क परीक्षण दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस अवसर पर प्रदेश भर के ढोल जागर के लोक कलाकरों को सम्मानित भी किया जाएगा। साथ ही कार्यक्रम में अपनी ढोल कला विरासत को संजोने वाले 107 वर्षीय कलाकार भी शामिल होंगे। कार्यक्रम का मकसद विलुप्त हो रही संस्कृति को बचाना है , ताकि युवा पीढ़ी भी अपनी संस्कृति से रूबरू हो सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page