स्वास्थ्य सचिव ने प्राइवेट हॉस्पिटलों के लिए डेंगू जांच को लेकर जारी की गाइडलाइन

0
IMG-20230911-WA0055
Spread the love

देहरादून 11 सितंबर 2023।
उत्तराखंड में डेंगू का कहर लगातार जारी है। रोजाना डेंगू के मरीज बढ़ रहें है। अब तक 1130 मरीज उत्तराखंड में सामने आ चुके हैं।

प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव डॉक्टर आर राजेश कुमार ने राजधानी देहरादून और हरिद्वार के कई अस्पतालों का निरीक्षण कर वहां के हालातो की जानकारी ली।

स्वास्थ्य सचिव ने अधिकारियों को डेंगू की रोकथाम और लोगों को जागरूक करने के लिए कई निर्देश भी दिए हैं।

यह भी पढ़ें -  पौड़ी गढ़वाल में महसूस किए गए भूकंप के झटके, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

ऐसे में डेंगू के इलाज को लेकर प्राइवेट अस्पताल अपनी मनमानी कर रहे हैं। प्राइवेट अस्पतालों में पैसा वसूलने के लिए डेंगू होने वाले सभी मरीजों को भर्ती कर प्लेटलेट्स के नाम पर मोटा पैसा वसूला जा रहा है। प्राइवेट अस्पताल डेंगू के मरीजों को प्लेटलेट्स लगाने के नाम पर एक यूनिट 12 हजार रुपए तक वसूल रहे है। ऐसे में डेंगू से पीड़ित लोगो को खासी दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें -  देहरादून: राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य के नामांकन पर सीएम धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- दलित समाज को सिर्फ नारों से ठगा।

प्राइवेट मरीजों की मनमानी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अब शिकंजा कसने के लिए डेंगू को लेकर एक गाइड लाइन जारी की है। जिसके मुताबिक सभी अस्पतालों को निर्देश दिए गए हैं कि डेंगू की गाइड का पालन करें और डेंगू के मरीजों को प्लेटलेट्स तभी लगाए जब वह 10 हजार से कम हो अन्यथा न लगाए।

यह भी पढ़ें -  पीएम मोदी के जनसेवा एवं सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण, सीएम धामी ने दी बधाई।

यदि गाइड लाइन का पालन नहीं किया जाता है तो ऐसे अस्पतालो के खिलाफ किलिनिकल इस्टेबिलिशमेंट एक्ट तहत कार्यवाही की जाएगी। साथ ही मरीजों की बढ़ती संख्या पर भी स्वास्थ्य विभाग की नजर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page