जल्द ही हल्द्वानी को मिलेगी सौगात, रिंग रोड बनाए जाने की कार्रवाई ने पकड़ी गति।

0
IMG_20230824_212643
Spread the love

हल्द्वानी/ उत्तराखंड


हल्द्वानी शहर में ट्रैफिक का लोड कम करने और जाम से मुक्ति दिलाने के लिए हल्द्वानी शहर के किनारे किनारे रिंग रोड बनाए जाने की कार्रवाई अब गति पकड़ चुकी है। सचिव लोक निर्माण विभाग डॉ पंकज पांडेय ने सर्किट हाउस में रिंग रोड को लेकर समीक्षा बैठक ली जिसमें लोक निर्माण विभाग को सेक्टर 1 और सेक्टर 4 में कार्य करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में विराट हिन्दू सम्मेलन में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि यह मात्र एक सम्मेलन नहीं, बल्कि हिंदू समाज की चेतना, एकता और आत्मगौरव का महापर्व है।

हल्द्वानी शहर के चारों तरफ बनने वाली रिंग रोड 50.425 किलोमीटर की प्रस्तावित है जिसे 4 सेक्टर में बांटा गया है। पहले सेक्टर में लमचौड़ से लेकर फुटकुवां गन्ना सेंटर तक प्रस्तावित है, दूसरे सेक्टर में गन्ना सेंटर से मोटा हल्दु तक प्रस्तावित है जबकि तीसरे सेक्टर में मोटाहल्दू से खेड़ा गोलापर होते हुए नरीमन काठगोदाम तक रिंग रोड प्रस्तावित है। चौथा सेक्टर नरीमन से गुलाब घाटी होते हुए ब्युरा पनियाली होते हुवे फतेहपुर के पास तक प्रस्तावित है।

यह भी पढ़ें -  परिवहन सुधारों में उत्तराखण्ड को बड़ी उपलब्धि, केन्द्र से ₹125 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत

लोक निर्माण विभाग सहित अन्य अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में सचिव लोक निर्माण डॉ पंकज पांडे ने निर्देश दिए की चार सेक्टर की इस रिंग रोड में लोक निर्माण विभाग पहले और चौथे सेक्टर के कार्य को तेजी के साथ करें जबकि दूसरे और तीसरे सेक्टर के कार्य को एनएचएआई द्वारा अपने प्रोजेक्ट में ले लिया गया है । सचिव लोक निर्माण ने निर्देश दिए कि पहले और चौथे सेक्टर के लिए भूमि अधिग्रहण वह वन भूमि हस्तांतरण सहित अन्य विभागीय कार्यों को पूरा किया जाए।
इस अवसर पर जिलाधिकारी वंदना सिंह, अपर जिलाधिकारी पी आर चौहान, ईई लोनिवि अशोक चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page