भूत पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड एवं केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खण्डूडी ने मनाया अपना 91वां जन्मदिन।

0
IMG-20241001-WA0078
Spread the love

देहरादून 1 अक्टूबर 2024। आज 1 अक्टूबर 2024 को भूत पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड एवं केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री मेजर जनरल (सेवा नि०)श्री बी. सी. खण्डूडी जी ने अपना 91वां जन्मदिन कार्यकर्ताओं एवम् परिवार संग अपने वसंत बिहार, देहरादून स्थित आवास पर मनाया।

जनरल खण्डूडी के समर्थकों का सुबह से वसंत विहार आवास पर उन्हें शुभकामनाएँ देने और उनसे मिलने के लिए पर ताँता लगा रहा। सभी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई प्रेषित कर उनके कार्यकाल में संगठन व सरकार में किए हुए कार्यों को याद करते हुए उनके सुख-समृद्धि, स्वास्थ सहित दीर्घायु की मंगल कामना की।

यह भी पढ़ें -  ऑपरेशन प्रहार”- पुलिस महानिदेशक की हाईलेवल समीक्षा: अपराधियों और आसामाजिक तत्वों के विरुद्ध जारी रहेगा अभियान।

जनरल खण्डूडी के जन्मदिन के अवसर पर कार्यकर्ताओं सहित कई गणमान्य लोगों ने उन्हें शुभकामनाएँ दी साथ हीं उनके शुभचिंतकों द्वारा विभिन्न स्थानों पर पूजा अर्चना, हवन,स्वच्छता, गौ सेवा आदि कार्य कर उनके लंबी उमर की प्रार्थना करी ।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

बी०सी० खण्डूड़ी जी को शुभकामनाएं प्रेषित करने वालों डा० देवन्द्र भसीन , विनोद कपरुवाण, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्वाल, अनिल गोयल, दिगम्बर नेगी, निवर्तमान मेयर सुनील गामा उनियाल, चन्द्र प्रकाश मैठाणी, धीरज भण्डारी, प्रताप सिंह रावत, सोरभ थपलियाल, विनोद खण्डूड़ी सुरेन्द्र सिंह चौहान आदि रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page