मंडी समिति के प्रयास से किसानों के बकाये का भुगतान हुआ शुरू।

0
IMG-20240222-WA0141
Spread the love

देहरादून 22 फरवरी 2024
राजधानी देहरादून के मंडी समिति में अपने बकाए के भुगतान को लेकर किसानों ने 19 फरवरी को प्रदर्शन किया था । उसके बाद मंडी समिति के सचिव विजय प्रसाद थपलियाल ने किसानों और व्यापारियों के बीच एक बैठक कर मामले का जल्द निपटारा करने का वादा किया था। अपने वादे के मुताबिक आज से मंडी समिति की पहल से व्यापारियों ने किसानों का भुगतान करना शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें -  चन्द्रमोहन सिंह नेगी राजकीय चिकित्सालय बना उत्तराखंड का पहला स्तन कैंसर जांच केंद्र

आज दो किसानों का भुगतान किया गया है। किसानों के बकाये के भुगतान को लेकर के मंडी समिति के सचिव विजय प्रसाद थपलियाल ने कहा कि मंडी समिति हमेशा किसानों के साथ खड़ी है और किसानों का जल्द से जल्द भुगतान करने के लिए लगातार तत्पर है ।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में नकल माफियाओं पर एक और बड़ी कार्रवाई, यूटीयू सेमेस्टर परीक्षा का प्रश्नपत्र out करने के आरोप में सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार

साथ ही उन्होंने किसानों का आह्वान करते हुए कहा कि जिस भी किसान का बकाया है वह अपने बिल और वाउचर को लेकर व्यापारी के पास जाएं और अपना भुगतान कराए। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर इसमें किसी प्रकार की दिक्कत होती है तो किसान उनसे मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें -  सावन के शुभारंभ पर 'बम-बम भोले' के जयकारों से गूंजा हरिद्वार, हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई कांवड़ यात्रा

साथ ही इस अवसर पर जिन किसानों को भुगतान किया गया उनके पैसे मिलने से उन्होंने खुशी इजहार किया साथ ही बकाया के भुगतान में मदद को लेकर मंडी समिति का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page