भारी बारिश से किसानों का हाल हुआ बेहाल।

0
IMG-20230712-WA0050
Spread the love

उत्तरकाशी 12 जुलाई 2023।
प्रदेश में पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

वही किसानों पर भी यह बारिश आफत बनकर टूटी है।
किसानों की बहुत सारी फलों के बागान और फसल नष्ट हो गए हैं।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने कुंभ मेला हरिद्वार हेतु रु. 234.55 करोड़ की लागत से 34 महत्वपूर्ण कार्यों का किया शिलान्यास।

इसी क्रम में उत्तरकाशी के ग्राम कलीच के किसान अरविंद चौहान के सेव का बागान भूस्खलन की चपेट में आने से करीब छोटे-बड़े 300 सेव के पौधे नष्ट हो गए।

यह भी पढ़ें -  कोटद्वार आगमन पर विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण का भव्य स्वागत।

अरविंद चौहान एक किसान है और उन्होंने बागवानी कर अपने जीवन यापन के लिए कड़ी मेहनत से सेव का बागान लगाया था लेकिन इस आफत की बारिश ने उनके अरमानों पर पानी फेर दिया है। किसान अरविंद चौहान ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है ।अब देखने वाली बात यह है कि सरकार कब इन किसानों की क्षतिपूर्ति करती है।

यह भी पढ़ें -  लालढांग–चिल्लरखाल रोड पर उच्चतम न्यायालय का ऐतिहासिक निर्णय, 18 गाँवों को मिलेगा ऑल वेदर कनेक्टिविटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page