राज्य की सड़कों के लिए गडकरी से मिले धामी व महाराज।

0
IMG-20230724-WA0053
Spread the love

नई दिल्ली 24 जुलाई, 2023।
राज्य के विभिन्न राजमार्गों, रोपवे, सड़कों के चौड़ीकरण और टनल निर्माण जैसे विभिन्न विषयों सहित कई योजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट की।

यह भी पढ़ें -  “जनरल खण्डूडी का जीवन राष्ट्रसेवा और अनुशासन की मिसाल” — राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन

राज्य के विभिन्न राजमार्गों, रोपवे, सड़कों के चौड़ीकरण और टनल निर्माण जैसे विभिन्न विषयों सहित कई योजनाओं को लेकर सोमवार को नई दिल्ली में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट कर उनसे राज्य की सड़कों के विभिन्न प्रस्तावों पर स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने 483 अभ्यर्थियों को प्रदान किये नियुक्ति पत्र,साढ़े चार साल में 33 हजार अभ्यर्थियों को मिली सरकारी नौकरी।

उन्होने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री से कहा कि
पर्वतीय क्षेत्रों में आपदा से क्षतिग्रस्त हुए राष्ट्रीय राजमार्गों को सुचारू किए जाने, उनके सुधार एवं चौड़ीकरण के लिए उत्तराखंड लोक निर्माण विभाग को निर्माण एजेंसी के रूप में नामित किया जाये। केंद्रीय मंत्री ने सभी प्रस्तावों पर सहमति प्रदान करने के साथ ही सकारात्मक आश्वासन भी दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page