देवबंद-रूङकी नई रेल लाईन के लिये चार गांवों की अधिग्रहित भूमि के मुआवजे के लिए रेल मंत्रालय ने 28 करोङ 31 लाख रूपये की राशि स्वीकृत की।

0
IMG-20220907-WA0216
Spread the love

सीएम पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर स्वीकृत की गई राशि।

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सीएम को पत्र लिखकर दी जानकारी।

सीएम ने आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें -  देहरादून: राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य के नामांकन पर सीएम धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- दलित समाज को सिर्फ नारों से ठगा।

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900
नई दिल्ली 20 सितंबर 2022।
रेल मंत्रालय द्वारा देवबंद-रूड़की नई रेल लाईन के लिए हरिद्वार जिले के चार गांवों की अधिग्रहित की गयी भूमि के स्वामियों को मुआवजे की निर्धारित राशि ₹28.31 करोड़ स्वीकृत की गई है।

यह भी पढ़ें -  चारधाम यात्रा ने रचा नया कीर्तिमान, श्रद्धालुओं की संख्या 56.18 लाख के पार

केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने पत्र लिखकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को यह जानकारी दी है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने पत्र के माध्यम से और फिर 06 अगस्त 2022 को रेल मंत्री से हुई चर्चा के दौरान इसका अनुरोध किया था। धनराशि स्वीकृत करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें -  “अंकिता भंडारी के परिवार के साथ धामी सरकार: न्याय की प्रक्रिया से आर्थिक सहायता तक, हर पहल पर एक नजर”


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page