मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा कंट्रोल रूम पहुंच कर लिया जायजा।

0
IMG-20230718-WA0177
Spread the love

देहरादून 18 जुलाई 2023।
प्रदेश में हो रही लगातार बारिश के कारण आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। जहां पहाड़ पर भूस्खलन की समस्या बनी हुई है तो वहीं मैदानी इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है।

यह भी पढ़ें -  कृषि मंत्री गणेश जोशी ने पॉलीहाउस प्रशिक्षण दल को पंतनगर विश्वविद्यालय के लिए हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

इस स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज आपदा कंट्रोल रूम पहुँचकर आपदा विभाग की बैठक की ।इस बैठक में सचिव आपदा सहित कई विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से आपदा से निपटने के लिए किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया।सह ही सभी जिलाधिकारियों को आपदा से निपटने के लिए 24 घंटे अलर्ट रहने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने 142 नवनियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसर्स को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जहां कहीं भी आपदा आये वहां लोगों को तत्काल राहत पहुंचाने की व्यवस्था की जाए।

यह भी पढ़ें -  मसूरी विंटरलाईन कार्निवाल 2025 की तैयारियों को लेकर समीक्षा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने की समीक्षा बैठक।

आपदा सचिव रंजीत सिन्हा ने कहा कि भारी बारिश के कारण हरिद्वार जिले के कई गांव में जलभराव की स्थिति बनी हुई है लेकिन मौके पर एनडीआरएफ और प्रशासन की टीम पूरी तरह मुस्तैद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page