मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मनाया दृष्टिबाधित बच्चों के साथ अपना जन्मदिन।

0
IMG_20210916_100820
Spread the love

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार प्रातः राष्ट्रीय दृष्टिबाधित दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान में दृष्टिबाधित बच्चों के साथ अपना जन्म दिवस मनाया। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि संस्थान में बच्चों को स्कूल बस की व्यवस्था की जाएगी एवं 10 कम्प्यूटर दिए जायेंगे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर वृक्षारोपण किया एवं दृष्टिबाधित बच्चों को मिष्ठान वितरण भी किया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड मौसम अपडेट: अगले एक सप्ताह तक बारिश का दौर जारी, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मैं आज बच्चों के बीच आकर अभिभूत हूं। उन्होंने कहा की संकल्प शक्ति एवं इच्छा शक्ति दो ऐसी शक्तियां हैं, इनसे हम सब कुछ प्राप्त कर सकते हैं। जिन लोगों ने भी इतिहास बनाया है, वे साधारण परिस्थितियों में अ hbपनी इच्छा और संकल्प शक्ति से बुलंदियों तक पहुंचे हैं।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹14 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृतियां।

इस अवसर पर केबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, मेयर श्री सुनील उनियाल गामा, जिलाधिकारी देहरादून डॉ.आर राजेश कुमार एवं एसएसपी श्री जन्मेजय खंडूरी भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में नकल माफियाओं पर एक और बड़ी कार्रवाई, यूटीयू सेमेस्टर परीक्षा का प्रश्नपत्र out करने के आरोप में सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page