“राष्ट्रीय एकता दिवस” को लेकर केंद्रीय संचार ब्यूरो ने किया पूर्व प्रचार कार्यक्रम..

0
IMG_20231028_203431
Spread the love

काठगोदाम/ नैनीताल /उत्तराखंड

भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, क्षेत्रीय कार्यालय, नैनीताल द्वारा आज दिनांक 29 अक्टूबर 2023 काठगोदाम क्षेत्र के शीशमहल मंदिर परिसर में “राष्ट्रीय एकता दिवस” पर पूर्व प्रचार कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर स्थानीय सभासद अंजू जोशी, विशिष्ट अतिथि के तौर पर महामंत्री महिला मोर्चा गीता उप्रेती रही । कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम प्रभारी श्रद्धा गुरुरानी तिवारी ने कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में पहुंचे दशकों से 31 अक्टूबर 2023 को राष्ट्रीय एकता दिवस पर विभाग द्वारा किए जा रहे मुख्य कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की गई l

यह भी पढ़ें -  मंदिर के जंगल में गड्ढे में दबे मिले दो साधुओं के शव.

साथ ही केंद्रीय संचार ब्यूरो नैनीताल द्वारा प्रश्नोत्तरी का आयोजन भी किया गया और विजेता प्रतिभागी रही रमा देवी, शशि पटवाल, देवकी द्वितीयाल, जानकी बिष्ट, खष्टी बगड़वाल, गीता पांडे, खष्टी जोशी, मधु, विद्या भट्ट, देवकी त्रिपाठी, बिमला पंत को विभाग द्वारा पुरस्कृत किया गया l

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड मौसम अपडेट: अगले एक सप्ताह तक बारिश का दौर जारी, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि सभासद अंजू जोशी , विशेष अतिथि गीता उप्रेती महामंत्री और सामाजिक कार्यकर्ता पंकज खत्री ने विभाग द्वारा किए जा रहे हैं पूर्व प्रचार कार्यक्रम के माध्यम से 31 अक्टूबर 2023 को राष्ट्रीय एकता दिवस पर सभी महिलाओं को अपने-अपने क्षेत्र से पहुंचकर भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की l

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में नकल माफियाओं पर एक और बड़ी कार्रवाई, यूटीयू सेमेस्टर परीक्षा का प्रश्नपत्र out करने के आरोप में सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page