कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज को दी बधाई।

0
IMG-20221006-WA0023
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900
देहरादून 6 अक्टूबर 2022।
वित्त, मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल से पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने शिष्टाचार भेंट की। इस मौके पर दशहरे पर्व की बधाई दी गयी।

गुरुवार को हुई मुलाकात में मंत्री डॉ अग्रवाल ने पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज को उत्तराखंड को बेस्ट टूरिज्म डेस्टिनेशन अवार्ड और पर्यटन के सर्वांगीण विकास के लिए प्रथम पुरस्कार मिलने पर बधाई दी।

यह भी पढ़ें -  सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ने राष्ट्र को अनुशासन और राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत युवा देने में रचा स्वर्णिम इतिहास – सीएम धामी

डॉ अग्रवाल ने कहा कि इससे यहां के नैसर्गिक स्थलों एवं पर्यटन क्षेत्रों को देश और विश्व में पहचान मिलेगी। यह सम्मान उत्तराखंड के लिए गौरव की बात है।

वहीं, स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में उत्तराखंड को 100 से कम निकाय वाले राज्यों में टॉप-3 आने सहित गंगा के निकट सबसे स्वच्छ शहरों में हरिद्वार को प्रथम स्थान मिलने तथा छह पुरस्कार मिलने पर पर्यटन मंत्री महाराज ने मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल को बधाई दी। मंत्री महाराज ने कहा कि उत्तराखंड के कई निकायों की स्वच्छता की रैंकिंग सुधरी है। इसका लाभ राज्य को मिलेगा।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज नई दिल्ली स्थित शासकीय आवास पर देश के माननीय केंद्रीय रक्षा मंत्री आदरणीय श्री राजनाथ सिंह जी से शिष्टाचार भेंट की।

इस मौके पर मंत्री महाराज ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया में भी कूड़ा निस्तारण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया जा रहा है।

महाराज ने मंत्री डॉ अग्रवाल को बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेश में अवैध रूप से संचालित रिजॉर्ट की जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही इन रिजॉर्ट में अनैतिक कार्य न हो, इस पर भी फोकस किया जा रहा है। इसके अलावा दोनों के बीच अन्य कई विषयों पर भी वार्ता हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page