कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत श्रीदेव सुमन नगर मंडल द्वारा आयोजित स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में किया प्रतिभाग।

0
IMG-20250930-WA0108
Spread the love

देहरादून, 30 सितम्बर 2025। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज कंडोली चिड़ौवाली पार्क में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत श्री देव सुमन नगर मंडल द्वारा आयोजित स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अभियान के तहत झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में विराट हिन्दू सम्मेलन में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि यह मात्र एक सम्मेलन नहीं, बल्कि हिंदू समाज की चेतना, एकता और आत्मगौरव का महापर्व है।

उन्होंने कहा कि बीते 11 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं। स्वच्छ भारत अभियान, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं ने सीधे तौर पर जनता के जीवन को प्रभावित किया है। मंत्री जोशी ने कहा कि सेवा पखवाड़ा प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी नीतियों को जनता तक पहुंचाने और सेवा की भावना को जन-जन में जागृत करने का एक सशक्त माध्यम है।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की ₹ 257 करोड की वित्तीय स्वीकृति

इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय नागरिकों से स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया और कहा कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं बल्कि एक संस्कार है, जिसे हमें आने वाली पीढ़ियों को भी देना है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वृक्षारोपण भी किया।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने अपात्रों की पेंशन बन्द करते हुए दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने का किया अनुमोदन।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, सुरेंद्र राणा, आशीष थापा, संजय नौटियाल सहित कई पार्टी कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page