मेरो प्यारो उत्तराखंड कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने की शिरकत।

0
IMG-20250330-WA0088
Spread the love

देहरादून, 30 मार्च 2025। देहरादून स्थित संस्कृति विभाग के ऑडिटोरियम में आज दीया संस्था द्वारा आयोजित “मेरो प्यारो उत्तराखंड” कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भारतीय कला और संस्कृति हमारी अस्मिता और पहचान का अभिन्न अंग हैं। उन्होंने छोलिया नृत्य को नई पहचान दिलाने और इसे विश्व मंच तक पहुँचाने में संस्था की भूमिका की सराहना की। मंत्री ने उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को संजोने और आगे ले जाने के लिए संस्था के सभी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें -  मसूरी विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 61 में पार्टी कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों के साथ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुना प्रधानमंत्री के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात का 120वां संस्करण।

कार्यक्रम में छोलिया नृत्य ब्रांड एंबेसडर देवा धामी, यशिका बिष्ट, अजय शंकर, अमित कुमार झा, सुरेंद्र यादव सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page