बीजेपी मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने प्रदेश में बीजेपी के जीत का किया दावा।

0
IMG-20220214-WA0024
Spread the love

 
शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900
देहरादून 14 फरवरी 2022।  मतदान प्रक्रिया सम्पन्न होने के बाद भाजपा ने दावा किया कि देवभूमि की जनता ने सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक बनाने और समृद्ध व सुरक्षित उत्तराखंड के लिए वोट किया है ।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने आधिकारिक प्रतिक्रिया में प्रदेश के सभी मतदाताओं का शांतिपूर्ण मतदान के लिए धन्यवाद किया ।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने अपात्रों की पेंशन बन्द करते हुए दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने का किया अनुमोदन।

उन्होने कहा वोटिंग को लेकर लोगों विशेषकर नए मतदाताओं महिलाओं, युवाओं, पूर्व सैनिकों व समाज के अन्य वर्गों में जो अपार उत्साह नज़र आया इससे स्पष्ट इशारा उत्तराखंड के उस मिथक के टूटने की ओर जिसमे सरकारों की पुरावृति नहीं होती थी का जनादेश जनता देने जा रही है ।  

यह भी पढ़ें -  परिवहन सुधारों में उत्तराखण्ड को बड़ी उपलब्धि, केन्द्र से ₹125 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत

उन्होने विश्वास जताया कि गढ़वाल-कुमायूं के पार्वतीय और देहरादून, हरिद्धार व तराई के मैदानी क्षेत्रों से जो जानकारी आ रही वह भाजपा का उत्साह बढ़ाने वाली है । प्रदेश के सम्मानित मतदाताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन की सरकार के कामों, अल्पसंख्यक तुष्टीकरण के खिलाफ समान नागरिक संहिता के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता और उत्तराखंड का सुनहरा दशक बनाने के लिए भाजपा के पक्ष में  अपना आशीर्वाद दिया है ।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने कुंभ मेला हरिद्वार हेतु रु. 234.55 करोड़ की लागत से 34 महत्वपूर्ण कार्यों का किया शिलान्यास।

मनवीर चौहान ने दावा किया की बेशक वोट ईवीएम में दर्ज़ हुए है लेकिन कमल निशान को मिले रिकॉर्ड तोड़ समर्थन की छाप प्रदेशवासियों के चेहरे पर साफ देखी जा सकती है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page