विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड व क्षेत्रीय विधायक कोटद्वार ने आपदा ग्रसित क्षेत्रों का निरीक्षण कर विभाग को दिए जरूरी निर्देश।

0
IMG-20240621-WA0159
Spread the love

कोटद्वार 21 जून 2024।

विधानसभा अध्यक्ष व कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने पिछले वर्षा ऋतु के दौरान आपदा से ग्रसित स्थानों पर पहुंचकर आज सुरक्षा एवं निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।

गत वर्ष के त्रासदी से सबक लेकर इस वर्ष की तैयारी कई महीने पहले से शुरू कर दी है ऋतु खण्डूडी भूषण ने। मालन और सुखरों नदी पर हो रहे चैनेलाइजिंग कार्य का निरीक्षण कर विभाग को कार्य में तेजी लाने के लिए निर्देशित किया।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को गढ़ी कैंट स्थित स्वर्गीय हरबंश कपूर मेमोरियल कम्युनिटी हॉल में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत सरकार के पूर्व मंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खण्डूड़ी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

विधानसभा अध्यक्ष ने बताया पिछली वर्षा में भारी बारिश होने के कारण कोटद्वार में कई जगह नुकसान हुआ है। लोगों के घर जमीन इत्यादि बह गए थे, जिनकी सुरक्षा हेतु कई जगह सुरक्षा दीवार बनने का कार्य गतिमान है। अभी भी कई जगह कार्य पूर्ण ना होने के कारण वहां पर नदी को चैनलाइज करना बहुत जरूरी है।
उन्होंने मालन व सुखरो नदी में पोकलैंड, जेसीबी आदि मशीन की संख्या बढ़ा कर कार्य में तेजी लाने के लिए विभाग को निर्देशित किया।

यह भी पढ़ें -  नई दिल्ली में ‘अपनापन’ पुस्तक का लोकार्पण, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हुए शामिल।

विधानसभा अध्यक्ष ने मावाकोट से कण्वाश्रम तक बन रही इंटर लॉकिंग रोड का भी निरीक्षण किया और कार्य की गुणवनता का ध्यान रखते हुए जल्द से जल्द कार्य समाप्त करने के आदेश दिए।

यह भी पढ़ें -  वार्ड नं० 38 झंडीचौड़ उत्तरी में ₹124 लाख की लागत से नलकूप एवं पम्पिंग कार्य का शिलान्यास, हजारों लोगों को मिलेगा स्वच्छ पेयजल का लाभ।

विधानसभा अध्यक्ष ने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को सख़्त निर्देश दिया है कि सुरक्षा कार्य तय समय से पहले ही पूर्ण किए जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page