विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने स्वर्गीय कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के परिजनों से भेंट कर प्रकट की शोक संवेदना।

0
IMG-20230514-WA0108
Spread the love

बागेश्वर 14 मई 2023।
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने कैबिनेट मंत्री स्व.चंदन रामदास के पैतृक आवास पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवारजनों से भेंट की।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपने बीच पाकर बच्चे हुए उत्साहित, जमकर खिंचवाईं तस्वीरें।

भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे स्व चंदन राम दास का पिछले माह 26 अप्रैल को आकस्मिक निधन हो गया था। वे बागेश्वर विधानसभा से 4 बार के विधायक रहे और इस कार्यकाल में वे उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री थे।

यह भी पढ़ें -  वीकेंड ट्रिप बनी मातम: चकराता जाते वक्त खाई में गिरी कार, दो दोस्तों की मौत।

रविवार सुबह विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने हेलीकॉप्टर के माध्यम से चंदन राम दास के बागेश्वर स्थित पैतृक आवास भागीरथी दुग बाजार पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की ओर उनके परिवार जनों से भेंट कर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page